दूसरे जिले से बाइक से आए कर्मचारी को कि या होमक्वारंटाइन
गुना। राघौगढ़ में पदस्थ एक कर्मचारी बुधवार की सुबह ग्वालियर से बाइक पर सवार होकर अपने मुख्यालय पर पहुंचा। जब इस बात की जानकारी जनपद सीईओ जितेन्ध सिंह धाकरे को लगी तो उन्होंने कहा कि उस कर्मचारी को होमक्वारंटाइन कि या जाएगा। साथ ही दफ्तर आने को भी मना कर दिया गया है। उधर कलेक्टर एस विश्वनाथन ने कहा कि दूसरे जिले से कोई कर्मचारी अगर मुख्यालय पर आता है, तो सबसे पहले उसे होम-क्वारंटाइन कि या जाएगा। उधर सीएमएचओ डॉ पी बुनकर ने कहा कोई भी कर्मचारी दूसरे जिले से आकर लॉकडाउन का उल्लंघन करता है, तो सबसे पहले उसे क्वारंटाईइन में रहना होगा।
233 सैंपल में से 128 की रिपोर्ट निगेटिव
गुना। स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में 233 संदिग्धों के सैंपल ग्वालियर और भोपाल भेजे थे, जिसमें से 128 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 105 लोगों की रिपोर्ट आनी बांकी है। सीएमएचओ डॉ. पी बुनकर ने बताया कि जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 29 लोगों को भर्ती कि या गया है। साथ ही दूसरे प्रदेशो से आने वाले 15 हजार 86 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 8 हजार 544 लोगों को होम-क्वारंटाइन कि या गया है।